Sat. May 2nd, 2026

गुजरात सीएम से मिले मुख्यमंत्री धामी, साबरमती आश्रम में चलाया चरखा

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए। मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्यए अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी से हम बचपन से प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गुजरात.अहमदाबाद दौरे पर हैं। उन्होंने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग मांगा।

साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य केंद्र साबरमती आश्रम ;सत्याग्रह आश्रमद्ध भी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता महात्मा गांधी को याद किया। साथ ही वहां चरखा भी चलाना सीखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *