Tue. Apr 21st, 2026

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है तथा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है, जिसका ऐतिहासिक महत्व भी है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ बनाता है तथा महिलाओं के सम्मान से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है, क्योंकि महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना पूरी नहीं हो सकती।

उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं की प्रगति और सशक्तिकरण के लिए आदर्श समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *