Thu. Apr 30th, 2026

PRD के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ,ली परेड की सलामी

देहरादून: पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने परेड की सलामी ली,परेड में 8 दस्ते शामिल है। इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया।

पीआरडी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते है।

उन्होंने कहा कि इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं। वहीं समारोह में मौजूद मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सीएम पीआरडी जवानों का मार्गदर्शन करते आए। उनका सहयोग हमें सदैव मिलता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *