Tue. Nov 10th, 2026

मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह रावत गांववासी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *