Mon. Apr 27th, 2026

पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने खुद को मारी गोली

नयी दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कांस्टेबल ने आज पश्चिम विहार (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई।

उन्होंने बताया कि जवान सहारे किशोर सामराव का शव एक्स.रे बैगेज स्कैनर के पास से बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भर्ती हुआ था और 2022 में उसे सीआईएसएफ (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में तैनात किया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान ने अपनी सर्विसराइफल से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जवान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरेला इलाके में रहता था। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मामले की जांच कर रहा है।

न्यूज सोर्स: प्रभासाक्षी समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *