Wed. Jun 3rd, 2026

गुरु राम राय विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम,छात्रों को प्रदान की डिग्रीऔर मेडल

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के सीएम व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल देकर सरफराज किया।

विवि के कुलसचिव डॉ0 अजय कुमार खंडूड़ी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 5386 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई, इनमें से 215 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। वहीं, एसजीआरआर विवि के चार छात्रों को कुलाधिपति ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विवि की ओर से समाज की दो विशिष्ट विभूतियों को डी.लिट की मानद उपाधि से भी नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *