Sun. Apr 19th, 2026

घायल बच्चों को देख कर सीएम धामी ने रूकवाया काफिला, भिजवाया अस्पताल

देहरादून। सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम धामी ने अपना काफिला रुकवा दिया और वह गाड़ी से नीचे उतर कर सड़क किनारे खड़े लड़कों के पास पहुंचे और उन्हे अस्पताल भिजवा दिया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ भी लग गयी।
जानकारी के अनुसार आज वाडिया इंस्टीट्यूट से वापसी के दौरान सिनर्जी अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार दो लड़के गिर गए। सड़क पर चोटिल बच्चों को देख सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया। दोनों लड़कों का उन्होंने हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ भी लग गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *