Sun. Apr 19th, 2026

सहकारी समिति चुनाव: 439 वार्डों के 1,038 प्रत्याशी मैदान में

देहरादून: उत्त्राखण्ड में आज बहुउद्देशीय प्रारंभिक ऋण सहकारी समिति में प्रबंध कमेटी के सदस्य के चुनाव हो रहे हैं। 439 वार्डों में कुल 1,039 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि, 6,929 में से 5,891 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।राज्य की शेष समितियों के वार्ड में आज सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जोकि शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम भी आज ही घोषित किया जाएगा।

हरिद्वार जिले में बंजारेवाला, तेज्जुपुर, चुडियाला,पनियाला, मेहवड खुर्द, लहबोली समिति में होने वाले चुनाव पर जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह ने रोक लगा दी है। डीएम ने आदेश में कहा है कि इन समितियों में चुनाव न्यायालय में विचाराधीन वाद के अंतिम आदेशों तक के लिए स्थगित किए गए हैं। राज्य में 671 सहकारी समितियां हैं।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कल

सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों के सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद मंगलवार को प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *