Sat. Sep 5th, 2026

आकांक्षा नेगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कुंवर जपेंद्र सिंह ने दी चेतावनी

देहरादून: पंजाबी समाज को कथित तौर पर पाकिस्तानी कहे जाने के बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कांग्रेस से जुड़ी नेता आकांक्षा नेगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेगी ने कुछ बड़े नेताओं के कहने पर यह बयान दिया, जिससे पंजाबी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाबी समाज का देश के इतिहास में गौरवपूर्ण योगदान रहा है। समाज ने सातवीं शताब्दी में आक्रांताओं का मुकाबला किया और बाद में देश के विभाजन का दर्द भी झेला। ऐसे समाज को अपमानित करने का अधिकार किसी को नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पंजाबी समाज के लोगों के साथ आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने भी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *