Mon. Apr 27th, 2026

वनाग्नि की की रोकथाम को जिला प्रशासन ने चलाया जागरुकता अभियान

पौड़ी : ग्रीष्म काल में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वृहत स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एक ओर जहां वन, कृषि व उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को वनाग्नि से होने वाले नुकसान व इसकी रोकथाम को लेकर जानकारी दी जा रही है वहीं शिक्षण संस्थानों में शिक्षणरत्त छात्रों के माध्यम से अभिभावकों जागरुक किया जा रहा है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद गौड ने बताया कि जनपद के सभी हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट स्कूलों में शिक्षणरत्त छत्रों को वनाग्नि को लेकर शपथ दिलाई जा रही है साथ ही वनाग्नि से वन्य जीव-जन्तुओं व वनिस्पतियों को हाने वाले नुकसान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका से छात्रों अवगत कारया जा रहा है। उन्होनेे कहा कि छात्रों को वनाग्नि के प्रति जागरुक करने का उदेश्य है कि छात्र घर जाकर अपने अभिभवकों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक कर सकें।
जिला सूचना अधिकारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *