Thu. May 14th, 2026

दिव्यांका शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

देहरादून :   पैसिफिक गोल्फ स्टेट में रहने वाले पैसिफिक गोल्फ अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा के परिवार में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब उनकी पौत्री दिव्यांका शर्मा ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। दिव्यांका वर्तमान में Delhi Public School की छात्रा हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, शिक्षकों और परिचितों में हर्ष का वातावरण है।

दिव्यांका की इस उपलब्धि को न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने बताया कि दिव्यांका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रही हैं। नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी दिव्यांका की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। विजय शर्मा ने अपनी पौत्री की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांका ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसका श्रेय दिव्यांका की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया।

दिव्यांका शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज के लिए योगदान देने की इच्छा भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *