Sun. Apr 26th, 2026

18 गाड़ियों के लाव लश्कर के साथ ईडी का कांग्रेस नेता के घर पर रेड

देहरादून: कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने रेड डाली है । आपको बता दें कि करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। आज (मंगलवार) सुबह चार बजे से राजीव जैन के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। राजीव जैन पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *