कर्मों का फल हर व्यक्ति को भोगना पड़ता है: पं. संजय कृष्ण शास्त्री
जोधपुर : जो व्यक्ति अपने कर्मो की चोरी करता है उसे जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है । हर व्यक्ति को अपने कर्मों का फल भोगना ही पडता है । अतः अपने कर्मों पर भरोसा कीजिए । यह उद् गार कथावाचक पं संजय कृष्ण शास्त्री ने मंछा पूर्ण श्री बालाजी मंदिर , गणेश पार्क , यू आई टी कालोनी शोभावतों की ढाणी , खेमे का कुंआ , पालरोड में भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए ।
पंडित शास्त्री ने कहा कि हर माता-पिता चाहते है कि उनकी संतान हमेंशा अच्छे कर्म करें और जीवन में प्रगति करें , ताकि परिवार , समाज व राष्ट्र का उत्थान कर हमें गौरवान्वित करें । कलयुग की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कलयुग चार स्थानों पर विराजमान हैं — पहला मदिरालय में , दूसरा जहां कन्याओं , ब्राह्मणों , साधु संतों , वृध्द माता-पिता की आंखों में से आंसू आते हो ,तीसरा कभी किसी का हक मत मारो । चौथा कभी सद् कर्म करके अंहकार न करें । दान करने के बाद मन में अंहकार आता है । अतः अंहकार को कभी भी मन मे न आने दें ।
सुनील कुमार माथुर ने बताया कि कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भक्तों को अपना जीवन प्रभु के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए ताकि वह भक्तों के जीवन को पार लगा सकें । उन्होंने कहा कि इंसान को हर कदम परोपकार के कार्यों के लिए उठाना चाहिए और हर कदम को अंतिम कदम मानकर चले । उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हर तेरी मेरी को छोड़कर हर क्षण रामजी का नाम लेते रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि भांग , शराब ,गांजा का नशा सवेरे किया और शाम को उतर जाता है लेकिन राम के नाम का नशा करें तो जीवन संवर जाता है । उन्होंने कहा कि गलती होने पर तत्काल अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए ।