Sat. Sep 5th, 2026

फर्जी फार्मेसी पंजीकरण रैकेट का भंडाफोड़, 47 गिरफ्तार

दिल्ली: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने फर्जी फार्मेसी पंजीकरण रैकेट का भंडाफोड़ कर दिल्ली फार्मेसी परिषद के एक पूर्व कर्मचारी समेत 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार, पूर्व रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह ने एक निजी कंपनी के साथ मिलकर यह घोटाला किया। इस कंपनी को फार्मासिस्ट के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन ऐसा करते हुए निविदा प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और निर्धारित प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया गया।

जांच में सामने आया कि डीपीसी अधिकारियों और डिप्लोमा कॉलेजों के बीच समन्वय कराने वाले एक बिचौलिए संजय के जरिये घूस ली जाती थी। फर्जी प्रमाणपत्र अपलोड किए जाते थे, जिन्हें डीपीसी कर्मचारियों की मिलीभगत से सत्यापित किया जाता था। जांच में पाया गया कि कुलदीप सिंह ने 16 अगस्त 2023 को पद छोड़ने के बाद भी निजी ईमेल से पंजीकरण मंजूर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *