Sun. May 3rd, 2026

कनखल में युवकों के बीच हुई तलवारबाजी,तीन घायल

हरिद्वार: गाड़ी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने तलवार खींच लीं और युवकों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में होली के दिन युवकों ने तलवारबाजी कर दी।

मामला गाड़ी को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ । बताते हैं कि विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। जिससे तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तरफ से कई आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *