Sun. Jun 21st, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन हो गया । मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहन सिंह रावत पूर्व में भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री थे। मोहन सिंह रावत के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

आपको बता दें कि, सीएम धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन पर शोक जताया है।भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन पर शोक जताते हुए सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा. उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ को याद किया है। उन्होंने मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा. भाजपा के वरिष्ठ नेता लाखों कार्यकर्ताओं के मार्ग दर्शक प्रदेश सरकार में पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ जी के गोलोक गमन का समाचार है। भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे, तथा परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *