Mon. Apr 27th, 2026

उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का आज शुक्रवार को राजधानी भोपाल में निधन हो गया। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि डॉ0 कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। वहीं, सात जनवरी 2015 को उन्होंने विदाई ली थी। डॉ0 कुरैशी के सामने दो कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों विजय बहुगुणा और हरीश रावत ने काम किया था। वहीं, उन्होनें प्रदेश में आपदा के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *