Thu. Jun 25th, 2026

सोशल मीडिया पर ‘ रील ’ बना रही छात्रा की रेलगाड़ी से टकराकर मौत

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के रूड़की में सोशल मीडिया ‘रील’ बनाने के चक्कर मे इंजीनियरिंग की एक छात्रा रेलगाड़ी की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। गंगनहर कोतवाली के पुलिस प्रभारी गोविंद राम ने बताया कि 20 वर्षीय वैशाली कल शाम अपनी एक सहेली के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर अपने मोबाइल से ‘रील’ बना रही थी और इसी दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट मे आ गयी।

वैशाली की मौके पर ही मौत हो गयी। ‘रील’ आम तौर पर छोटे वीडियो होते हैं और सोशल मीडिया पर यह बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने बताया कि वैशाली हरिद्वार जिले के हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला क्षेत्र की रहने वाली थी और फिलहाल रूड़की की शिवपुरम कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर रहकर कोर इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। राम ने बताया कि वैशाली की सहेली ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *