Sat. Apr 18th, 2026

नीति घाटी के मलारी में टूटा ग्लेशियर,दहशत में लोग

जोशीमठ : खबर आ रही है कि नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूट गया है। बहरहाल अभी तक हिमखंड के टूटने से कोई नुकसान होने की कोई खबर नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार भारत-चीन सीमा पर गलेशियर टूटने की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा देखते-देखते यहां अफरातफरी मच गई है। मलारी गांव से पहले ही यह हिमखंड टूटा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी,चमोली,पिथौरागढ़,बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *