Tue. Apr 28th, 2026

अतिथि शिक्षकों ने विधानसभा कूच ,पूर्व सीएम हरीश रावत भी हुए शामिल

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शरू हो चुका जैसा कि अंदाजा लगाया जा रहा था कि मानसून सत्र काफी हंगामेदार होगा ।

ऐसा ही हुआ जब कांग्रेस विधायक विधान सभा के बाहर धरने पर बैठ गये। आपको बता दें कि तदर्थ नियुक्ति की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा कूच किया।

कूच के दौरान शिक्षकों को पुलिस ने रिस्पना पुल के पास ही बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। अतिथि शिक्षक संघ के सदस्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि मांग पूरी न होने तक वे धरने पर ही बैठे रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *