Sun. May 3rd, 2026

हरिद्वार : मुस्लिम फंड प्रकरण में कस्टडी रिमांड पर लिया संचालक अब्दुल रज्जाक

हरिद्वार : गरीबों की गाढ़ी कमाई को हड़पने और उनकी आंखों में ऑंसू देने वाला मुस्लिम फंड का संचालक अब्दुल रज्जाक पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। आपको बता दें कि बहुचर्चित मुस्लिम फंड प्रकरण में संचालक अब्दुल रज्जाक को कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

विगत दिनों ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत बहुचर्चित मुस्लिम फंड घोटाले में हरिद्वार पुलिस द्वारा संचालक अब्दुल रज्जाक व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।अब उक्त मुस्लिम फंड के संचालक अब्दुल रज्जाक को पुलिस रिमांड पर लिया है। अभियुक्त अब्दुल रज्जाक की निशांदेही पर मुस्लिम फंड में 65 खाताधारकों के बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लगभग 65 तोला जो कि जिला राज्य सहकारी बैंक के लॉकर में रखे गए थे को पुलिस टीम द्वारा बरामद करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *