Wed. Apr 22nd, 2026

वालीबॉल बालिका वर्ग में हिम ज्योति एवं बालक वर्ग में प्रेजिडेंसी स्कूल बना विजेता

देहरादून। द हेरिटेज स्कूल के तत्ववाधान आयोजित जान जे सुखिया वॉलीबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट के खि़ताबी मैच के बालिका वर्ग में हिम ज्योति स्कूल एवं बालक वर्ग में प्रेजिडेंसी स्कूल ने जीत हासिल की।
हेरिटेज स्कूल के वॉलीबॉल मैंदान पर खेले गये बालिका वर्ग के फ़ाइनल मुकाबले में हिम ज्योति स्कूल ने आर्मी स्कूल क़ो सीधे सेटों में 25-15,25-10 से हरा कर खि़ताब पर कब्जा किया स बालक वर्ग के फ़ाइनल संघर्षपूर्ण मुकाबले में प्रेजिडेंसी स्कूल ने पहला सेट 13-25 से हारने के पश्चात खेल में वापसी करते हुए अगले तीनो सेट कड़े मुकाबले में 25-23, 25-20 एवं 25-21 से जीत कर मैच अपने नाम किया।
मैच से पूर्व डाइरेक्टर विक्रांत चौधरी एवं जूनियर स्कूल की सह संचालिका ऋचा शर्मा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत उद्धघाटन किया स मैचों का संचालन अमित असवाल, कु. कशिक असवाल, सपना रावत, दिनेश राणा एवं संजय थापा ने किया स विजेता एवं उपविजेताओं क़ो स्कूल डायरेक्टर विक्रांत चौधरी ने ट्राफी प्रदान कर शुभकामनायें देते हुए कहा जीत हार खेल में होता है लेकिन दोनों वर्गाे की टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया वधाई के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *