Tue. Apr 28th, 2026

पत्नी और बच्चों को आग के हवाले करने बाद पति ने किया आत्मदाह

केरल के वर्कला जिले में कथित पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे को आग के हवाले कर दिया और इसके बाद उसने आत्मदाह कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाला निकटवर्ती चेम्मारुथी का रहने वाला था और आग में झुलसने के कारण रविवार को उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मृतक की पत्नी और बेटे बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें संदेह है कि व्यक्ति ने किसी पारिवारिक विवाद के कारण ही इस अपराध को अंजाम दिया है। पीड़ितों के बयान लेने के बाद ही इसका पता लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *