Sat. Apr 18th, 2026

IPL के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, RCB और S.H के बीच पहला मुकाबला

I P L के 19वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मुकाबला गत चैंपियन RCB और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह ओपनिंग मैच बेंगलुरु में आयोजित होगा और मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

बताया जा रहा है कि BCCI ने अभी पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। फिलहाल केवल पहले 20 मैचों का शेड्यूल ही घोषित किया गया है, यानी 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले मुकाबलों की जानकारी सामने आई है। बाकी मैचों का कार्यक्रम बीसीसीआई बाद में जारी करेगा।

दरअसल इस बार पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल एक साथ जारी करना मुश्किल माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव होने की संभावना के कारण सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सीमित मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 मार्च को बेंगलुरु में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच होगा। 29 मार्च को Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। 30 मार्च को Rajasthan Royals और Chennai Super Kings की टीमें गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी।

31 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और Punjab Kings का मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा। 1 अप्रैल को Lucknow Super Giants और Delhi Capitals लखनऊ में भिड़ेंगे। 2 अप्रैल को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा।

3 अप्रैल को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। 4 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे, पहला मैच दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर 3:30 बजे होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 बजे अहमदाबाद में Gujarat Titans और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

5 अप्रैल को भी दो मैच निर्धारित हैं। पहला मैच हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे होगा। वहीं शाम 7:30 बजे बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

6 अप्रैल को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। 7 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। 8 अप्रैल को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी।

9 अप्रैल को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। 10 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच खेला जाएगा।

11 अप्रैल को दो मुकाबले होंगे। पहला मैच मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे होगा।

12 अप्रैल को भी दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच दोपहर 3:30 बजे होगा, जबकि दूसरा मैच मुंबई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *