Sun. Jul 19th, 2026

हनोल और दसउ में 26-27 अगस्त को जागड़ा पर्व,महाराज ने की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण रवाना होने से पूर्व 26-27 अगस्त 2025 को हनोल में आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से वार्ता कर सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने सड़कों की दुरुस्ती, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की आपूर्ति, भंडारे की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस बल की तैनाती, आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण की योजना, शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही जौनसार-भाबर और उत्तरकाशी क्षेत्र के विद्यालयों में पूर्व की भांति सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की बात भी कही गई।

सतपाल महाराज ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि हनोल स्थित महासू महाराज और दसउ में चालदा महाराज के जागड़ा पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल परिवहन निगम पूर्व की भांति बस सेवाएं संचालित करे। उन्होंने विशेष रूप से शिमला-हनोल-दसउ, नेरुवा-हनोल-दसउ और पोंटा-हनोल-दसउ मार्गों पर श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *