Mon. Oct 19th, 2026

आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचे जोशी,प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

मठ में पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना।

केरल : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केरल दौरे के दौरान मंगलवार को केरल के कोच्चि स्थित एर्नाकुलम जिले के कालाडी में जगत गुरु आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचकर मठ के दर्शन कर पूजा अर्चना की उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

विदित हो कि सितंबर माह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केरल में संत-दार्शनिक आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली आदि शंकर जन्मभूमि क्षेत्र का दौरा किया था।इस अवसर पर बीजेपी एर्नाकुलम जिलाध्यक्ष केएस.शैजू, बीजेपी नेता और सेवानिवृत ले० जनरल शरद चंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *