Mon. Oct 26th, 2026

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादियों को किया ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू.कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।

एक सप्ताह में सुरक्षा बलों द्वारा नाकाम की गई यह दूसरी बड़ी घुसपैठ की कोशिश थी। यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि आतंकवादी पीओके से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। जब आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करते देखा गया तो मुठभेड़ शुरू हो गई। 16 जून को कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *