Wed. Jun 10th, 2026

मसूरी बस स्टैंड के पास भूस्खलन,पर्यटक फंसे,मौसम विभाग का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम अठखेलियां कर रहा है। आपको बता दें कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) को कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो गई। जिसके चलते यहां वाहनों के फंसने से जाम लग गया।सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है। सड़क बन्द होने से मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है,जिसके चलते स्कूली बच्चे भी परेशान हुए।

वहीं मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। आने वाले दो दिन तक प्रदेश भर का मौसम सुहावना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *