Sat. Apr 25th, 2026

लोहड़ी पर्व नई फसल और भाईचारे का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का पर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखते हैं, बल्कि लोगों को आपसी सहयोग, प्रेम और सद्भाव के सूत्र में भी बांधते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विविधताओं से भरा राज्य है, जहां सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर अपने-अपने पर्व और त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाते हैं। यही हमारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे लोहड़ी पर्व को पारंपरिक उल्लास, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, ऐसी कामना भी उन्होंने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *