Fri. Jun 26th, 2026

मुर्शिदाबाद: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट से एक महिला घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अर्न्तगत शक्तिपुर में कल शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने ‘ पीटीआई.भाषा’ को बताया, ‘‘ विस्फोट आज शाम को हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं।’’ हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *