Sun. May 3rd, 2026

मसूरी: खाई में गिरी रोडवेज बस,दो की मौत,कई घायल

मसूरी/देहरादून: एक स्तब्ध कर देने वाली खबर आज मसूरी से आ रही है जहां तकरीबन 35 सवारियों को ले जा रही उततराखण्ड पािवहन निगम की बस खाई में गिर गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। धटनास्थल पर पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है,जबिक 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी-देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस. प्रशासन की टीम मौके पर राहत.बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *