Tue. Apr 21st, 2026

1971 के पराक्रम की याद में मनाया जा रहा नौसेना दिवस, मुर्मू ने दी शुभकामनाएँ

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना से जुड़े सभी अधिकारियों, जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और देश के हितों की रक्षा में जिस साहस, सतर्कता और निष्ठा के साथ नौसेना के वीर पुरुष और महिलाएँ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, उसके लिए पूरा राष्ट्र उनका सम्मान करता है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखते हुए बताया कि भारतीय नौसेना व्यापार मार्गों की सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और मानवीय अभियानों में नेतृत्व जैसे अहम क्षेत्र में अपनी भूमिका अत्यंत ज़िम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निभा रही है।

नौसेना दिवस हर वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है, जो वर्ष 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय नौसेना द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और जीत की याद दिलाता है। उस समय नौसेना ने दुश्मन पर ज़बरदस्त प्रहार कर भारी नुकसान पहुंचाया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय नौसेना की वीरता और समर्पण पर देश को गर्व है और उनके यशस्वी योगदान को सदैव नमन किया जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *