Wed. Apr 22nd, 2026

सचिन जैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नए-पुराने सदस्यों का हुआ स्वागत

देहरादून: रेस कोर्स स्थित पुलिस लाइन के सामने मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के नए सदस्य विजय कथूरिया के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यता कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पुराने और नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश एवं संगठन के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने की। संचालन का दायित्व प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन और प्रदेश महासचिव देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने निभाया।

अपने संबोधन में जस्टिस टंडन ने संगठन की सक्रियता और जनहित में कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “उत्तराखंड में कई संस्थाएं हैं, लेकिन जो संस्था वास्तव में धरातल पर निरंतर काम कर रही है, वह यही संगठन है। इसके लिए मैं संगठन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं।”

पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन बनाना आसान है, लेकिन उसे सक्रिय रखना और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना वास्तव में एक बड़ी चुनौती होती है। यह संगठन उस चुनौती पर खरा उतरा है।

इस मौके पर एसपी सिंह, जितेंद्र कुमार डंडोना, ए.के. महाजन, डॉ. पी.के. गोयल, इंजीनियर पी.सी. वर्मा, प्रदीप नागलिया, अजय जैन, नरेश चंद जैन, विजय कथूरिया, रेखा निगम, दिनेश, डॉ. स्वाति मिश्रा, विनोद तोमर, कौशल यादव, गीता वर्मा, गौरव वर्मा, सुनीता रावत सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और संगठन की भावी गतिविधियों में सहयोग का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *