Sat. Jun 13th, 2026

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। एक बार फिर से पहाड़ों पर बारिश तेज हो गई है। कल से शुरू हो गई बारिश अब कई दिनों तक जारी रहेगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में आने वाले 4 दिन तक भारी बारिश की की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 30 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहेगा और भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरिद्वार जिले और पूरे उत्तराखंड में 30 जुलाई तक घने बादल छाने के साथ ही वर्षा की संभावना है।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में कल यानि बुधवार को सुबह से ही वर्षा शुरू हो गई। जो सुबह साढ़े दस बजे तक रुक-रुककर जारी रही। वहीं, पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। मंगलवार की तुलना में बुधवार को शहर के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

उधर, आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 30 जुलाई तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। गौरतलब है कि बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *