Sat. Nov 21st, 2026

हमारी आवाज़ ग्रुप टीम ने की MOIC सैदपुर से शिष्टाचार मुलाकात

सैदपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इमरजेंसी स्टाफ की ड्यूटी और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद मामला अब स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शादाब मिर्जा और अन्य लोगों ने एक दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बदायूं को लिखित शिकायत देकर अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था और मरीजों को होने वाली असुविधाओं से अवगत कराया था।

इसी सिलसिले में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के चिकित्सा अधीक्षक (MOIC) डॉ. विपिन वर्मा ने संबंधित लोगों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और शिकायतों के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। खासतौर पर इमरजेंसी स्टाफ की ड्यूटी का रोस्टर तैयार करने और अस्पताल में व्याप्त अन्य असुविधाओं को दूर करने पर जोर दिया गया।

मुलाकात के दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉ. इमरान मिर्जा, नवेद अहमद, BPM, कैफ खान CHO, नवाब मियां और चीफ फार्मासिस्ट मुरलीधर आर्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, हमारी आवाज टीम की ओर से समाजसेवी आदिल खान, सपा कार्यकर्ता नूर मोहम्मद, पत्रकार जीशान सिद्दीकी, शेर खान, मोहम्मद रजा खान, इरशाद, रेहान और वाजिद खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मुलाकात में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम जनता को होने वाली परेशानियों का समाधान करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

रिपोर्ट: जीशान सिद्दीकी, सैदपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *