Wed. May 13th, 2026

पप्पू यादव का काफिला हुआ हादसे का शिकार,कई नेता घायल

बिहार के नेता और जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार रात आरा और बक्सर के बीच ब्रह्मपुर चार लेन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के मुताबिक पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात स्क्वॉड कार पलट गई और सड़क के किनारे जा गिरी।

साथ ही काफिले में शामिल एक कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए, वहीं उनके काफिले में सवार कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। पप्पू यादव की सुरक्षा में लगे जवान भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पप्पू यादव सारण जिले से मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिल कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *