Wed. Jun 3rd, 2026

उ0प्र0 मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

गाजियाबाद: अपने आपको उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताकर राज्य के कई जिलों के अधिकारियों से सुरक्षा की मांग करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया ,अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुरादाबाद के कांठ रोड निवासी अनस मलिक के रूप में हुई है।

उसने बताया कि खुद को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताते हुए आरोपी ने आठ नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए मुरादाबाद, गाजियाबाद, अमरोहा और नोएडा के जिलाधिकारियों को ‘‘आधिकारिक’’ पत्र भेजकर प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की मांग की थी।

पत्रों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि मलिक का आयोग से कोई लेना देना नहीं है। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) सच्चिदानंद ने मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसने स्थानीय अधिकारियों को गुमराह करने के लिए अपनी फर्जी पहचान बताई थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘ पूछताछ के दौरान मलिक ने खुलासा किया कि उसने केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और चालक के तौर पर काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *