Sun. May 3rd, 2026

पिथौरागढ़ : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, नौ की मौत

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनसार यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसें नौ लोगों की मौत हो गई ,जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है, बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *