Sat. Apr 25th, 2026

नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

देहरादून: नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कर्मचारी नए बोर्ड के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। बोर्ड गठन और शपथ ग्रहण समारोह के लिए नगर निगम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी समारोह की तिथि तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि दो फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है।

नगर निगम सभागार में सफाई कराई जा रही है। पार्किंग को खाली कराया जा रहा है। दीवारों पर पुताई कराई जा रही है। इसके अलावा पार्षदों के लिए टेबल खरीदी जा रही हैं।

992 की फॉगिंग मशीन बनी कौतूहल

शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम की पहली फॉगिंग मशीन को भी रखा जाएगा। 1992 की यह फॉगिंग मशीन कौतूहल का विषय बनी हुई है। सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा ने बताया कि मशीन की सफाई करा दी गई है। 1992 में इस मशीन को तत्कालीन चेयरमैन दीनानाथ सलूजा ने खरीदा था। मंगलवार को जब यह मशीन निकाली गई तो लोग इसे देखते ही रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *