Fri. Oct 23rd, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू 24 मार्च से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च से ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। यात्रा के दौरान मुर्मू नयागढ़ के कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु सबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। मुर्मू 24 मार्च को रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचेंगी और हेलीकॉप्टर से नयागढ़ के कांटिलो जाएंगी।

वह कांतिलो नीलामाधब में दर्शन करेंगी और फिर मुख्य अतिथि के तौर पर कलियापल्ली में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी।राष्ट्रपति शाम को भुवनेश्वर लौट आएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। बयान में कहा गया है कि वह 25 मार्च को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक की अध्यक्षता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *