Wed. Aug 12th, 2026

राजस्थान के सेवा शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान

जोधपुर: राजस्थान सरकार ध्दारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा सेवा शिविर जनता-जनार्दन के लिए वरदान साबित हो रहें हैं । समस्याओं का समाधान पाकर आवेदकों के चेहरे खिल उठे और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान होने से उनके धन व समय की भी बचत हो रही हैं । एक ही छत के नीचे समस्याओं का समाधान होना एक सपना सा लग रहा है । प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी आवेदकों की समस्याओं को धैर्य के साथ सुन रहे हैऔर उनके समाधान में तत्परता दिखा रहे है ।सुनील कुमार माथुर ने बताया कि शिविरों के दौरान जनता-जनार्दन को राज्य सरकार ध्दारा प्रदत्त विशेष छूट व रियायतों का लाभ भी दिया जा रहा है । इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित और सरल निस्तारण एक ही स्थान पर कराना है । अभियान के दौरान राज्य सरकार की ओर से नागरिकों को अनेक महत्वपूर्ण रियायतें प्रदान की जा रही है । शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है और आवेदन जमा करा रहे हैं ।

जन्म मृत्यु , विवाह पंजीयन व पट्टे के लिए सर्वाधिक आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे है। अनेक आवेदकों की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान होने से उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ रही है और वे सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते देखे गए ।माथुर ने बताया कि शिविरों में पट्टे , भवन निर्माण की स्वीकृतियां , नाम हस्तांतरण के मामलों का भी निस्तारण किया जा रहा है एवं यू डी टैक्स जमा किया जा रहा है । शिविर में जन्म मृत्यु और विवाह पंजीयन सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़े मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है । जोधपुर में गोवा से आये एक सैन्य अधिकारी को केवल 15 मिनट में ही उसके पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र मिल गया ।

माथुर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व अभिलेखों व खातों का शुद्धिकरण , खातों का विभाजन , रास्तों संबंधी प्रकरणों का निस्तारण , म्यूटेशन , सीमाज्ञान , सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाने , पट्टा वितरण , विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र , टीकाकरण , बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान , जनखाते , सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं , अटल पेंशन योजना एवं जन आधार से जुड़े अनेक कार्यों का समाधान किया जा रहा है ।वहीं दूसरी ओर शहरी सेवा शिविर में लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना , सड़क मरम्मत , पेच वर्क कार्य , स्ट्रीट लाइटों को दुरस्त करना , नालियों की मरम्मत , सीवरेज लाइन के लीकेज की मरम्मत , जन्म , मृत्यु प्रमाण पत्र , विवाह पंजीयन , फायर एन ओ सी , बकाया लीज राशि जमा कराने पर ब्याज में 100प्रतिशत तक छूट , मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के आवेदन प्राप्त करना , लाटरी या निलामी से आवंटित ऐसे आवासीय भूखंडों जिनकी निलामी या आवंटन राशि पूर्ण रुप से जमा हो चुकी है उन्हें बिना ब्याज एवं शस्ति के पटे जैसे अनेक कार्य सम्पादित कर जनता जनार्दन को लाभान्वित किया जा रहा है ।

माथुर ने बताया कि यह शिविर जनता के लिए वरदान साबित हो रहे है । वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यहीं मंशा है कि लोक सेवा ही उनका संकल्प है व हर व्यक्ति शिविर से लाभान्वित हो ।लोक कल्याणकारी सरकार होने के नाते मुख्यमंत्री का यहीं ध्येय है कि हर घर खुशहाली रहे । प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं के लिए प्रशासन और सरकार सप्ताह के सातों दिन और चौबीसों घंटे सजग व सतर्क रहकर निरन्तर संवाद बनाए रखें और समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके । इसलिए हर अधिकारी और कर्मचारी सकारात्मक सोच रखते हुए निष्ठा , समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जनता में विश्वास बनाए रखें चूंकि जनता का समर्थन और विश्वास ही लोक कल्याणकारी सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है । वैसे भी देखा जाये तो संवाद , संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच में ही नेतृत्व की जीत हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *