Tue. Apr 21st, 2026

2026 हज यात्रा हेतु कुर्रा अंदाजी 13 अगस्त को,चयनित हज यात्रियों को 20 अगस्त तक जमा करनी होगी प्रथम किस्त

देहरादून: हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने सर्कुलर संख्या 07, दिनांक 12 अगस्त 2025 के माध्यम से वर्ष 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले आवेदकों के चयन की प्रक्रिया की घोषणा की है। चयन प्रक्रिया डिजीटल रैंडम सेलेक्शन (कुर्रा अंदाजी) के माध्यम से 13 अगस्त 2025 को प्रातः 11:30 बजे हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड राज्य के हज यात्रियों में से रिजर्व कैटेगरी को छोड़कर केवल जनरल कैटेगरी के आवेदकों का चयन ऑनलाइन किया जाएगा। कुर्रा अंदाजी का सीधा प्रसारण हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदकों की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। चयनित हज यात्रियों को 20 अगस्त 2025 तक प्रति व्यक्ति प्रथम किस्त के रूप में ₹1,52,300 हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के खाते में जमा करानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *