Fri. Jun 12th, 2026

उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर, बिजली चमकने और तूफान की चेतावनी जारी

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज आज शुक्रवार को भी बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने, तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया गया है।

इस बीच, पहाड़ों की रानी मसूरी में बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। शहर में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक लौट आई। बारिश के कारण माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूम रहे पर्यटकों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। कई पर्यटक बारिश से बचने के लिए आसपास की दुकानों, होटलों और शेडों में शरण लेते नजर आए।हालांकि बारिश थमने के बाद मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बादलों और ठंडी हवाओं के बीच पर्यटकों ने खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *