Sun. Apr 26th, 2026

दुष्कर्म आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार

नेनीताल /देहरादून : दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को आखिरकार पुलिस ने उत्तरप्रदेश,रामपुर के चक्कू चौक से गिरफ्तार कर ही लिया । एसएसपी ने बताया कि आरोपी बोरा सुप्रीम कोर्ट जाने की जुगत में था। रामपुर में वह अपने अधिवक्ता से मिलने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आपको बता दें कि एक सितंबर को मुकेश बोरा के खिलाफ एक महिला ने नौकरी पक्की करने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी दिन पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। दो सितंबर को मुकेश बोरा पर पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई।

पीड़ित महिला ने बेटी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया था। तभी से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर बोरा कोर्ट गया था। कोर्ट ने याचिका निरस्त की तो वह हाईकोर्ट पहुंच गया था। 13 सितंबर को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर सशर्त रोक लगा दी थी। 17 सितम्बर को गिरफ्तारी की याचिका खारिज हो गई,तब से मुकेश बोरा फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *