Sun. Apr 19th, 2026

सुपाकोट और निरई में रेखा आर्या ने मांगा पंकज बजेली के लिए समर्थन

अल्मोड़ा : डिगरा जिला पंचायत क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार पंकज बजेली के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सुपाकोट और निरई गांव में जनसंपर्क व जनसभा कर चुनाव प्रचार किया।सभा को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारों ने विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस केवल गरीबी हटाने के नारे देती थी, वहीं मोदी सरकार ने इसे धरातल पर उतारकर दिखाया है।

रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता अंत्योदय की अवधारणा को साकार करना है, और पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाकर जिला पंचायत में भी ट्रिपल इंजन सरकार का रास्ता प्रशस्त करें, जिससे विकास की गति और तेज हो सके।चुनाव प्रचार कार्यक्रम में लाल सिंह बजेठा, मोहन सिंह, श्याम सिंह रौतेला, गिरीश राम, पूर्व प्रधान गिरीश भंडारी, देवेन्द्र सिंह, पाल सिंह भंडारी, दीवान राम, प्रकाश नेगी, श्याम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *