Sun. Jun 21st, 2026

45 साल की उम्र में बिना शादी के मां बनीं थीं साक्षी तंवर

टीवी सीरिय ‘कहानी घर.घर की’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने 50 साल की उम्र में भी कोई लाइफ पार्टनर नहीं चुना है। साक्षी आज भी सिंगल लाइफ जी रही हैं। अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीते हुए एक्ट्रेस ने 2018 में एक बड़ा कदम उठाया।

45 साल की उम्र में जब उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया तो वह मां बनीं। साक्षी ने अपनी प्यारी बेटी का नाम दित्या रखा . जो देवी लक्ष्मी का दूसरा नाम है। आपको बता दें कि 1973 में राजस्थान के अलवर में जन्मी साक्षी तंवर ने आमिर खान और सनी देओल जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया हैं और कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। उन्होंने 2016 में ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने 2018 में रिलीज़ हुई सनी देओलए मोहल्ला अस्सी के साथ एक व्यंग्य नाटक में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *