Mon. Apr 20th, 2026

अटल स्मृति समारोह में सतपाल महाराज ने किया पूर्व प्रधानमंत्री को नमन

सतपुली (पौड़ी) : भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व० अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक ऐसे महानायक थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका सम्पूर्ण जीवन साधारण से असाधारण बनने की एक प्रेरक कहानी है।
उनका संपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार को एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अटल स्मृति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा देश अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी को
स्मृति दिवस के रूप में मना रहा है। अटल जी ने विषम परिस्थितियों में भी अपने विचारों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। वह एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता रहे हैं उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। राजनीति में शुचिता, सर्वसम्मति और संवाद की मजबूत परंपरा स्थापित की। महाराज ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के ऐतिहासिक उदाहरण हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर, सिंचाई सलाहकार ऋषि कंडवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक डुक्लान, माहिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भण्डारी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा, मण्डल अध्यक्ष सरवेन्द्र पहाड़ी, शैलेन्द्र दर्शन, राकेश नैथाणी, जिला मंत्री वृजमोहन रावत, मनीष कुखसाल, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी,
जिला पंचायत सदस्य वलवन्त सिंह, महेन्द्र राणा, नरेन्द्र डंडरियाल सहित सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, वर्तमान व पूर्व के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकेटीसी के पूर्व सदस्य पुष्कर जोशी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *