Fri. Oct 23rd, 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत ‘स्थिर’ है।

वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ0 विनीत सूरी की देखरेख में हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री (96) को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *