Sun. Apr 19th, 2026

साई सेंटर में पसरा सन्नाटा,सभी खिलाड़ियों को भेजा घर ,मीडिया के प्रवेश पर रोक

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया समेत तमाम अन्य दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर लगाई यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते लखनऊ साई सेंटर में बुधवार से शुरू हुआ नेशनल कैंप बंद कर दिया गया है।

सेंटर प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को मीडिया के आने पर बैन भी लगा दिया गया। इस पूरे मामले पर यूपी और हरियाणा के खिलाड़ी आमने सामने आ गए हैं। कैंप में उत्तर प्रदेश से शामिल  खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लिया है।

पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं साई सेंटर में महिला कुश्ती कैंप के दौरान  हुई थी लेकिन मामला दबा दिया गया। हालांकि सेंटर प्रबंधन की ओर से कभी भी इन मामलों की पुष्टि नहीं की गई।

बृहस्पतिवार को भी सेंटर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कैब में आए सभी खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि सेंटर में अभी भी कुछ लड़कियां मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *