Tue. Apr 21st, 2026

वरिष्ठ नागरिकों और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए विशेष विधिक सेवाएं

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में बहुउ‌द्देशीय/न्यू मोड्यूल शिविर का आयोजन स्थान कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी कालसी, जिला देहरादून में दिनांक 17.08.2025 (रविवार) को समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा, जोकि मा० कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री मनोज तिवारी जी तथा न्यायमूर्ति श्री आलोक महरा जी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा, जिसमें मा० जिला न्यायाधीश महोदय जनपद देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी, सदस्य सचिव, मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्री प्रदीप मणि त्रिपाठी जी तथा जनपद देहरादून के समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।

उक्त शिविर नालसा की दो स्कीम NALSA (Legal Services to Senior Citizens) Scheme, 2016 तथा NALSA (Legal Services to Victims of Acid Attacks) Scheme, 2016 पर आधारित हैं, जिसमें जनपद देहरादून के विभिन्न विभागों द्वारा भी अपनी लाभदायक योजनाओं के साथ प्रतिभाग किया जायेगा। इस शिविर में चिकित्सीय परीक्षण, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवाईयों का वितरण आदि किया जायेगा तथा ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज द्वारा भी मेडिकल कैम्प लगाया जायेगा तथा कई टेस्ट भी मौके पर करके मुफ्त में दवाईयों का वितरण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त गंभीर बीमारियों से पीडित व्यक्तियों की आगे इलाज में भी सहायता की जायेगी। उक्त शिविर में विभिन्न विधिक विषयों के अतिरिक्त अन्य सरकारी विभागों की योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी तथा योजनाओं का लाभ दिया जायेगा और विभिन्न विभागों के कई प्रकार के प्रमाण-पत्र मौके पर ही बनाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त कई स्कूली बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों, वरिष्ठ नागरिकों को भी निःशुल्क सामग्रियों का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *